Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज अयोध्या पहुंचे।

 पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज अयोध्या पहुंचे।


श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला


अयोध्या मंडल मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर कृष्णापुर गांव में पवन पांडेय द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए।

अखिलेश यादव ने व्यास मंच का आशीर्वाद लिया और मंच से श्रीमद्भागवत कथा का सार भी बताया।

उन्होंने कहा कि भागवत कथा का संदेश है कि सभी बराबर हैं और समाज में प्रेमभाव के साथ रहना चाहिए, भेदभाव नहीं होना चाहिए।

अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम ही श्रीकृष्ण हैं और भगवान श्रीकृष्ण ही श्रीराम हैं।

सुदामा और भगवान श्रीकृष्ण की मित्रता का उदाहरण देते हुए उन्होंने इसे पीडीए की अवधारणा से जोड़ा।

राजनीतिक बयान देते हुए अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी।

अखिलेश ने कहा कि उन्होंने अयोध्या विधानसभा से पवन पांडेय को प्रत्याशी बनाया है और मैदान खुला पड़ा है।

उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर अयोध्या को वैश्विक स्तर पर विकसित किया जाएगा। 

अखिलेश ने अयोध्या को पर्यटन स्थल के बजाय तीर्थ स्थल बताया और विकास की बात कही।

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये दिए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं