Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान छूटे हुए और पहली बार वोट डालने वाले युवा कर सकेंगे आवेदन

 मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान

पहली बार मतदान करने वाले युवाओं और छूटे पात्र मतदाताओं पर रहेगा विशेष फोकस


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


 अमेठी मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित होने वाले इस अभियान में खास तौर पर पहली बार मतदान करने वाले युवाओं और ऐसे पात्र नागरिकों का पंजीकरण कराया जाएगा, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है।

अपर जिलाधिकारी ज्योति सिंह ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं समेत सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना है। उन्होंने कहा कि पात्र युवा आगे आकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र का प्रयोग केवल विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान ही किया जाएगा। SIR प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मतदाता पंजीकरण से संबंधित सभी कार्य निर्धारित नियमों के तहत निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से ही किए जाएंगे।अपर जिलाधिकारी ने जिले के सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर पहली बार वोट डालने जा रहे युवाओं से अभियान का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना प्रत्येक पात्र नागरिक का महत्वपूर्ण अधिकार है। निर्वाचन विभाग की ओर से पंजीकरण प्रक्रिया से संबंधित


आवश्यक जानकारी और सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी

कोई टिप्पणी नहीं