Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखनऊ के निशातगंज पुल पर एक्सीडेंट रॉन्ग साइड आ रही स्कूटी को कार ने मारी टक्कर, अमेठी के युवक की मौत

 निसातगंज पुल पर सड़क हादसा, अमेठी के युवक की मौत


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 



 तिलोई,अमेठी जनपद अमेठी के थाना शिवरतन गंज निवासी की लखनऊ महानगर के निशातगंज थाना क्षेत्र के पास एक पुल पर शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में अमेठी निवासी 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा गोल मार्केट की ओर से कथित रूप से रॉन्ग साइड से आ रही स्कूटी और सामने से आ रही टाटा अल्ट्रोज कार की टक्कर से हुआ।पुलिस के मुताबिक, शनिवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस चौकी के सामने यह हादसा हुआ। अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी सत्यनाम सिंह (30) स्कूटी संख्या यूपी-41 बीएल-9689 से गोल मार्केट की ओर से निसातगंज की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही टाटा अल्ट्रोज कार संख्या यूपी-32 आरई-4214 से उनकी स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई और सत्यनाम सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर महानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के चचेरे भाई ने मौके पर पहुंचकर उनकी पहचान की। पुलिस ने शव को केजीएमयू की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है और पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है।घटना की जानकारी गांव पहुंचने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों के साथ ही दोनों वाहनों से जुड़े तथ्यों की जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही


है।

कोई टिप्पणी नहीं