पलिया में किसानों को मिला बाहुबल - मैदान में उतरी भाकियू अराजनैतिक, समर्थन पत्र सौंपते ही गूंजा - जय जवान, जय किसान
पलिया में किसानों को मिला बाहुबल - मैदान में उतरी भाकियू अराजनैतिक, समर्थन पत्र सौंपते ही गूंजा - जय जवान, जय किसान
श्री न्यूज़ 24 अदिति न्यूज़ से डिप्टी UP हेड संजीव झां जी की खास रिपोर्ट
कुलवंत सिंह जोशन और सरबजीत सैनी के निर्देश पर धरना स्थल पहुंची भाकियू टीम, बोली - जब तक न्याय नहीं, तब तक संघर्ष जारी
पलिया कलां, लखीमपुर खीरी बुधवार का दिन पलिया के आंदोलनरत किसानों के लिए नई ऊर्जा लेकर आया। कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों की जब किसी ने नहीं सुनी तो आखिरकार किसानों की सबसे बड़ी आवाज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने मोर्चा संभाल लिया।
बुधवार दोपहर जैसे ही भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों का काफिला धरना स्थल पर पहुंचा, पूरे पंडाल में नारेबाजी शुरू हो गई। संगठन के नेताओं ने पहले जमीन पर बैठकर किसानों की पीड़ा सुनी और फिर सबके सामने समर्थन पत्र सौंपकर ऐलान कर दिया - अब ये लड़ाई सिर्फ आपकी नहीं, पूरे संगठन की है।"
जिला अध्यक्ष का सख्त संदेश
सूत्रों के मुताबिक यह पूरा मूवमेंट जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन और युवा जिला अध्यक्ष सरबजीत सिंह सैनी के निर्देश पर हुआ है। धरना स्थल पर पहुंचे नेताओं ने कहा - "किसानों की जायज मांगों को टालना बंद करो, ये अन्नदाता हैं, भिखारी नहीं। इनकी समस्याओं का तुरंत समाधान होना चाहिए।"
प्रशासन को खुली चेतावनी
भाकियू नेताओं ने मंच से साफ लहजे में कहा - "किसान लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहा है। अगर उसकी नहीं सुनी गई तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा। हम हर अधिकारी के दरवाजे पर किसानों की बात रखेंगे और हरसंभव लड़ाई लड़ेंगे।"
उन्होंने कहा कि संगठन किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों को अब प्राथमिकता पर उठाएगा और समाधान होने तक एक इंच भी पीछे नहीं हटेगा।
*मौके पर मौजूद रहे दिग्गज*
इस दौरान *जिला सचिव सत्येंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष धर्मेश कुमार, ब्लॉक महासचिव रमेश कुमार, तहसील उपाध्यक्ष लाल बच्चन, ब्लॉक उपाध्यक्ष* सहित संगठन के कई सक्रिय पदाधिकारी मौजूद रहे।
समर्थन पत्र हाथ में आते ही किसानों के चेहरे खिल उठे। अब गेंद प्रशासन के पाले में है। पलिया की सड़कों पर एक ही चर्चा है - क्या प्रशासन झुकेगा या आंदोलन और तेज होगा?

Post a Comment