क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के पदाधिकारी व वरिष्ठ पत्रकारों को डॉक्टर आईए खान ने किया सम्मानित
क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के पदाधिकारी व वरिष्ठ पत्रकारों को डॉक्टर आईए खान ने किया सम्मानित
पत्रकारों को उनके हथियार ‘कलम’ देकर बढ़ाया मान, निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता को बढ़ावा देने का संदेश
यूपी हेड मनोज प्रजापति
सम्पूर्णानगर। पर्यावरण प्रेमी एवं समाजसेवी डॉक्टर आईए खान ने क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित कर पत्रकारिता के प्रति सम्मान और सहयोग का संदेश दिया। इस दौरान समाजहित में अपनी कलम के माध्यम से जनसमस्याओं, भ्रष्टाचार एवं जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले पत्रकारों को उपहार भेंट किए गए।
डॉक्टर आईए खान ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पत्रकारों का सबसे बड़ा हथियार उनकी कलम है, जिसके माध्यम से सच्चाई और जनहित के मुद्दों को मजबूती से सामने लाया जाता है।
उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता समाज में जागरूकता पैदा करने के साथ व्यवस्था में सुधार का माध्यम भी बनती है। समाजहित में ईमानदारी से पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों के सम्मान और सहयोग के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ पत्रकारों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस पहल की पत्रकारों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान पत्रकारों का उत्साह बढ़ाते हैं और उन्हें जनहित के मुद्दों को और मजबूती से उठाने के लिए प्रेरित करते हैं।
वरिष्ठ पत्रकारों में मृत्युंजय चौधरी संजय सिंह मनोज प्रजापति अर्जुन पाल प्रियंका विनय आनंद गोस्वामी सिंटू सैनी आदि दो दर्जन से अधिक पत्रकार रहे मौजूद

Post a Comment