एमएलए रोमी सहनी ने अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक से मुलाकात कर सुहेली नदी की डिसल्टिंग करवाने करवाने का पत्र दिया
एमएलए रोमी सहनी ने अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक से मुलाकात कर सुहेली नदी की डिसल्टिंग करवाने करवाने का पत्र दिया
श्री न्यूज/दैनिक अदिति
डीपी मिश्रा
पलियाकलां (खीरी)। पलिया
विधायक रोमी साहनी ने अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक से मुलाकात करने के साथ ही एवं वहां से प्रधान मुख्य वन संरक्षक से फोन पर बात करने के बाद वन संरक्षक अदिति शर्मा से मुलाकात करके सुहेली नदी के उफान से फसलों की वरवादी से किसानों को हुए भारी आर्थिक नुकसान से अवगत कराते हुए कहा कि किसानों का फसल नुकसान और नही बर्दास्त किया जा सकता है। इसलिए सुहेली नदी की डिडिल्टिंग करवाना अति आवश्यक हो गया है।
विधायक रोमी साहनी ने कहा कि किसानों की मांगे बिल्कुल जायज है और अब लापरवाही बर्दास्त से बाहर है, बहुत नुकसान हो चुका है अब झेलने की हिम्मत नहीं है और यह जो 83 तिरासी लाख रुपए स्टडी का आना है उसे तत्काल भेज कर स्वीकृति प्रदान करें और हर हाल में सुहेली नदी की डिसिल्टिंग करवाने का आदेश करें।

Post a Comment