सकरावां में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं और बालिकाओं को दी गई योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी।
सकरावां में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं और बालिकाओं को दी गई योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी।
विनोद कुमार जिला संवाददाता के साथ
चाइल्ड हेल्पलाइन, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग और मिशन शक्ति की टीमों ने किया जागरूक।
अमेठी। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तीकरण के उद्देश्य से आज जनपद अमेठी की ग्राम पंचायत सकरावां में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम, मानव तस्करी रोधक टीम, महिला थाना टीम तथा मिशन शक्ति थाना गौरीगंज की टीमों ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया। इस अवसर पर चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव ने महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही, महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर वे समय रहते सहायता प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या या असुरक्षा की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन और पुलिस टीम से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। संबंधित टीमों ने महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का संदेश दिया।
*जिला सूचना कार्यालय, अमेठी द्वारा जारी।*

Post a Comment