Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

महाकाल पेट्रोल पंप के पास बड़ा हादसा टला, बाइक ट्रैक्टर ट्राली के नीचे घुसी

 ओयल लखीमपुर खीरी-महाकाल पेट्रोल पंप के पास बड़ा हादसा टला, बाइक ट्रैक्टर ट्राली के नीचे घुसी



श्री न्यूज़ 24,/अदिति न्यूज़ 

रजनीश कुमार जोशी 

संवाददाता खीरी टाउन 




लखीमपुर : महाकाल पेट्रोल पंप के पास आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।


मिट्टी और ईंटों से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक नंबर *UP34 AR 7789* पूरी तरह ट्रॉली के नीचे घुस गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार ने कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।


सूचना पर स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर को घेर लिया। बाइक को ट्रॉली के नीचे से निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।


फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है,

कोई टिप्पणी नहीं