राजरानी इंटर कॉलेज में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
राजरानी इंटर कॉलेज में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24
तिलोई (अमेठी): सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत "मेरे सपनों का भारत" विषय पर राजरानी इ. कॉ. ढोंढनपुर, तिलोई (अमेठी) में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच भाषण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा
भाषण प्रतियोगिता में वंदना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं
निबंध प्रतियोगिता में पूर्णिमा रावत ने प्रथम स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता की बात की जाय तो रिज़ा फातिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही विजयी एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Post a Comment