गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर लखनऊ में किसानों का धरना, शमीमा खान के नेतृत्व में अमेठी से पहुंचे सैकड़ों किसान
गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर लखनऊ में किसानों का धरना, शमीमा खान के नेतृत्व में अमेठी से पहुंचे सैकड़ों किसान
राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसानों ने उठाई गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
लखनऊ/अमेठी। गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले लखनऊ में किसानों का धरना-प्रदर्शन जारी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन में अमेठी से जिला अध्यक्ष शमीमा खान के नेतृत्व में सैकड़ों किसान और कार्यकर्ता पहुंचे
किसानों ने गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य निर्धारित करने, समय पर भुगतान सुनिश्चित कराने और किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई। किसानों का कहना है कि खाद, बीज, सिंचाई और मजदूरी की लागत लगातार बढ़ रही है, इसलिए गन्ने का उचित मूल्य मिलना बेहद जरूरी है धरने में प्रदेश के विभिन्न जिलों से भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान शामिल हुए। अमेठी से सैयदन निशा, रेशमा बानो, नसरीन, शहनाज, मारूफ अहमद, मोहम्मद चांद, फारूक अहमद, साजिद अली, रमेश कुमार, काजल, राजकुमारी, आफरीन, शफीकुल बानो और मंडल मीडिया प्रभारी अवधेश त्रिवेदी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।
किसानों ने सरकार से गन्ना मूल्य में उचित बढ़ोतरी करने और किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने की मांग की

Post a Comment