Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

एक दिवस में पूर्ण समाधान अभियान

 एक दिवस में पूर्ण समाधान अभियान



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


इस अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी महोदय की जनसुनवाई में जो शिकायतें प्राप्त होती हैं, उसमें सभी शिकायतों में यह प्रयास किया जाता है कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसी मंशा के तहत आज दिनांक 06.10.2026 को तहसील गौरीगंज अन्तर्गत ग्राम मझगवां मछरिया निवासी रामावती अपनी शिकायत लेकर जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित हुई, उन्होंने अपने शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उनका कच्चा मकान जो की बरसात में ढह गया है जिसके कारण उनको और उनके पारिवारीजन को रहने में बहुत दिक्कत हो रही है और वर्तमान में वह टीनशेड में जीवन यापन कर रही हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल उपजिलाधिकारी गौरीगंज को निर्देश दिए कि उक्त प्रकरण में स्थलीय जांच कराकर नियमानुसार पीड़िता को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएं, जिसके उपरांत उपजिलाधिकारी गौरीगंज द्वारा संबंधित क्षेत्र के लेखपाल को मौके पर भेज कर स्थलीय जांच कराई गई जिसमें शिकायत सही पाई गई, इसके उपरांत तहसीलदार गौरीगंज द्वारा पीड़िता को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। शिकायत का त्वरित समाधान होने के उपरांत शिकायतकर्ता रामावती ने जिलाधिकारी महोदय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी समस्या का त्वरित समाधान एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध होने से उनको एवं उनके परिवार को काफी राहत मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं