शाहमऊ में मेडिकल स्टोर से चोरी का आरोप, नकदी समेत दवाएं व चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद
मेडिकल स्टोर चोरी का खुलासा, 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
शाहमऊ में मेडिकल स्टोर से चोरी का आरोप, नकदी समेत दवाएं व चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद
सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24
अमेठी। मोहनगंज थाना पुलिस ने शाहमऊ में मेडिकल स्टोर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. रशीद पुत्र चांद मोहम्मद, निवासी सदियापुर मजरे भागीरथपुर, थाना मोहनगंज, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। स्थानीय जानकारी के अनुसार आरोपी को डॉक्टर खुर्शीद का भाई बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस के प्रेस नोट में इस रिश्ते का उल्लेख नहीं किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 हजार रुपये नकद, च्यवनप्राश के 5 डिब्बे, डेक्सोरेंज सिरप की 6 बोतलें, 105 पीस हाजमोला, 5 डेटॉल साबुन बरामद किए हैं। इसके अलावा चोरी में प्रयुक्त आरी, हथौड़ा, छेनी और दो लोहे के टायर लीवर भी बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बीती रात शाहमऊ स्थित मेडिकल स्टोर से सामान चोरी किया था। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
गिरफ्तारी क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में मोहनगंज पुलिस टीम ने की। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment