Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में प्री-लिटिगेशन विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में प्री-लिटिगेशन विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन



आयुष्मान कार्ड बनाने, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत पंजीकरण एवं टूलकिट वितरण के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुल्तानपुर/अमेठी के तत्वावधान में जनपद के आकांक्षात्मक विकासखंड जामों, जगदीशपुर एवं शुकुल बाजार में प्री-लिटिगेशन विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा पात्र लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने, आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने तथा योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कैंप आयोजित किए गए। शिविर के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीनों विकासखंडों में विशेष कैंप लगाकर प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इसके माध्यम से पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया। इसी क्रम में उद्योग विभाग द्वारा आईटीआई गौरीगंज में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न ट्रेडों के लाभार्थियों का पंजीकरण कराया गया तथा उन्हें टूलकिट वितरित की गई। साथ ही कारपेंटर, धोबी, राजमिस्त्री एवं टोकरी बुनकर जैसे पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े लोगों के लिए नए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी प्रारंभ किए गए, जिससे उन्हें अपने कौशल को विकसित करने और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने में सहायता मिल सके। वहीं, समाज कल्याण विभाग द्वारा भी शिविर में विशेष कैंप लगाकर विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करने में सहायता प्रदान की गई तथा उन्हें संबंधित योजनाओं की पात्रता एवं लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया। शिविर का उद्देश्य पात्र व्यक्तियों तक विधिक सेवाओं एवं विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना रहा

कोई टिप्पणी नहीं