Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

एक दिवस में पूर्ण समाधान अभियान

 एक दिवस में पूर्ण समाधान अभियान



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


इस अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी महोदय की जनसुनवाई में जो शिकायतें प्राप्त होती हैं, उसमें सभी शिकायतों में यह प्रयास किया जाता है कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसी मंशा के तहत आज दिनांक 29.10.2026 को नगर पंचायत अमेठी निवासी उज्मा बानो अपनी शिकायत लेकर जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित हुई, उन्होंने अपने शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि वह नगर पंचायत अमेठी की निवासी हैं उनके घर में कुल तीन सदस्य हैं मेहनत मजदूरी से जीवकोपार्जन करते हैं खेती-बाड़ी नहीं है। उन्होंने जिलाधिकारी से अपना पात्र गृहस्थी के अंतर्गत राशन कार्ड बनवाए जाने की मांग की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल संबंधित पूर्ति निरीक्षक को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार शिकायतकर्ता का पात्र गृहस्थी के अंतर्गत नया राशन कार्ड बनवाने के निर्देश दिए, जिसके उपरांत पूर्ति निरीक्षक अमेठी द्वारा जांचोपरांत शिकायतकर्ता का पात्र गृहस्थी योजना का नया राशन कार्ड जारी कर दिया गया। शिकायत का त्वरित समाधान होने के उपरांत शिकायतकर्ता उज्मा बानो ने जिलाधिकारी महोदय का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका नया राशन कार्ड बन जाने से अब उन्हें खाद्यान्न मिलने में आसानी होगी और जीवकोपार्जन में सहायता मिलेगी

कोई टिप्पणी नहीं