जायस में आवारा पशुओं का आतंक, धान की फसल बर्बाद होने से किसानों में आक्रोश
जायस में आवारा पशुओं का आतंक, धान की फसल बर्बाद होने से किसानों में आक्रोश
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
जनपद अमेठी | जायस | मौल्वी-कला जायस क्षेत्र के मौल्वी-कला और आसपास के गांवों में आवारा पशुओं के झुंड किसानों की तैयार धान की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। महीनों की मेहनत पर पानी फिरता देख किसान परेशान हैं और रातभर जागकर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं
किसानों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। किसानों ने जिलाधिकारी से आवारा पशुओं को पकड़वाकर गौशाला भेजने और फसल के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। समस्या का समाधान न होने पर किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है

Post a Comment