दिव्यांगों की समस्याओं पर कल सौंपा जाएगा ज्ञापन अमेठी में तहसील परिसर पहुंचने की अपील
दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर आज सौंपा जाएगा ज्ञापन
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
अमेठी तहसील परिसर में सुबह 10 बजे जुटेंगे दिव्यांगजन, एसडीएम को सौंपेंगे मांगपत्र
अमेठी भारतीय जागृति मिशन दिव्यांग संघ की ओर से दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर सोमवार को अमेठी तहसील परिसर में ज्ञापन सौंपा जाएगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से दिव्यांगजन तहसील पहुंचकर अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखेंगे।संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 5 अक्टूबर को सुबह 10 बजे अमेठी तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी पंकज मिश्रा को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें दिव्यांगजनों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा तथा उनके जल्द समाधान की मांग की जाएगी।उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांगजनों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। संगठन का उद्देश्य सभी समस्याओं को एकजुट होकर प्रशासन तक पहुंचाना है, ताकि संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई हो सके और दिव्यांगजनों को राहत मिल सके।दिनेश कुमार गुप्ता ने अमेठी जिले के सभी दिव्यांगजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अपनी समस्याओं को मजबूती से प्रशासन के सामने रखने के लिए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी जरूरी है।संघ ने उम्मीद जताई कि ज्ञापन में उठाई जाने वाली समस्याओं पर प्रशासन गंभीरता से विचार करेगा और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाएगा।

Post a Comment