Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

आवारा गोवंशों के संरक्षण को लेकर एक विशेष अभियान चलाया गया

 ​आवारा गोवंशों को सुरक्षित चेतरा बुजुर्ग गौशाला पहुंचाया गया

​आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा: प्रधान प्रतिनिधि मयंक प्रताप सिंह


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


​

अमेठी जनपद के तिलोई ब्लॉक अंतर्गत बेलवा हसनपुर ग्राम पंचायत में आवारा गोवंशों के संरक्षण को लेकर एक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ग्राम पंचायत क्षेत्र में घूम रहे आवारा गोवंशों को सुरक्षित रूप से चेतरा बुजुर्ग स्थित गौशाला में पहुंचाया गया।  

​यह सराहनीय कार्य प्रधान प्रतिनिधि मयंक प्रताप सिंह तथा पंचायत सचिव शिवांश मिश्रा की देखरेख एवं अगवाई में संपन्न हुआ। गोवंशों को सुरक्षित गौशाला पहुंचाए जाने से स्थानीय किसानों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि आवारा पशुओं से अक्सर फसलों को नुकसान पहुंचने और हादसों का डर बना रहता था।  

​इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि मयंक प्रताप सिंह ने कहा कि आवारा पशुओं के प्रबंधन और उनके संरक्षण के लिए आगे भी इस तरह का अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि ग्रामीणों को समस्याओं का सामना न करना पड़े और गोवंश सुरक्षित रह सकें

कोई टिप्पणी नहीं