राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने जरूरतमंदों में वितरित किए कंबल
राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने जरूरतमंदों में वितरित किए कंबल
सुजानगंज (जौनपुर)। मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बालवरगंज (चौजीतपुर) में बुधवार को आर.ए. फाउंडेशन की ओर से कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय अमृता देवी, पत्नी स्वर्गीय रामअकबाल शर्मा ‘पहलवान’ की स्मृति में किया गया। समारोह में उनके पुत्र अरुण शर्मा, सूर्य कुमार शर्मा, अनिल शर्मा, राजेश शर्मा, बृजेश शर्मा एवं नंद शर्मा सहित प्रभाकर, सत्यदेव शर्मा, डॉ. प्रजापति, डॉ. सुरेश, अजीत सिंह, कमलेश, बब्बू तिवारी, तरुण चौबे, प्रमोद के सिंह और अमित सोनी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने किया। समारोह में क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। आयोजकों ने जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय अमृता देवी को स्मरण करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की।

Post a Comment