थाना खीरी पुलिस द्वारा वांछित वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
थाना खीरी पुलिस द्वारा वांछित वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांकः 18 अक्टूबर, 2026
श्री न्यूज़ 24,/अदिति न्यूज़
रजनीश कुमार जोशी
संवाददाता खीरी टाउन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में, वांछित/वारण्टी व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) महोदय के कुशल निर्देशन तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थाना खीरी पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को थाना खीरी पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम व पता: गुण्डा उर्फ गोविन्द कुमार पुत्र रामआसरे, निवासी ग्राम सोठपुर, थाना व जिला खीरी (उम्र करीब 32 वर्ष)।
संबंधित मामला: माननीय न्यायालय एसीजेएम कोर्ट नं0 02, लखीमपुर खीरी द्वारा निर्गत एनबीडब्ल्यू (NBW)।
मुकदमा संख्या: मु0सं0 1300/19, अ0सं0 142/17, धारा 323/504 भादवि, थाना खीरी।
दिनांक पेशी 23.10.2026
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
1. उ0नि0 जमील अहमद
2. का0 रामलखन
3. का0 प्रेम कुमार

Post a Comment