रुद्राक्ष धारण करने से अकाल मृत्यु और पापों से मुक्ति मिलती है: गरुणेश जी महाराज
रुद्राक्ष धारण करने से अकाल मृत्यु और पापों से मुक्ति मिलती है: गरुणेश जी महाराज
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
अमेठी मोहनगंज तिलोई क्षेत्र के चेतरा बुजुर्ग, मोहनगंज में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन कथा व्यास गरुणेश जी महाराज ने रुद्राक्ष की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को भगवान शिव की भक्ति और रुद्राक्ष के धार्मिक महत्व के बारे में बताया कथा के दौरान गरुणेश जी महाराज ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रुद्राक्ष धारण करना भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का माध्यम माना जाता है। उन्होंने बताया कि सच्चे मन और श्रद्धा के साथ रुद्राक्ष धारण करने से व्यक्ति को आध्यात्मिक शांति और पुण्य की प्राप्ति होती है
श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण करने के लिए क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और हर-हर महादेव के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने कथा का आनंद लेते हुए भगवान शिव का गुणगान किया

Post a Comment