अमेठी: भारतीय किसान यूनियन (नरेश टिकैत) की पंचायत में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं
अमेठी: भारतीय किसान यूनियन (नरेश टिकैत) की पंचायत में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं
महिला जिलाध्यक्ष शमीमा खान के नेतृत्व में शेखन गांव में हुई पंचायत, किसानों और महिलाओं के हितों की आवाज बुलंद करने का लिया संकल्प
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
अमेठी की तहसील तिलोई के ब्लॉक सिंहपुर अंतर्गत ग्राम सभा शेखन गांव में भारतीय किसान यूनियन (नरेश टिकैत) की महिला जिलाध्यक्ष शमीमा खान के नेतृत्व में पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
पंचायत के दौरान किसानों, महिलाओं और ग्रामीणों से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। साथ ही किसानों, महिलाओं और आम ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सैदुन निशा, रेशमा बानो, कलावती, ग्राम सभा अध्यक्ष अफरीन बानो, शहनाज बानो, राजकुमारी, मारूफ अहमद, रमजान अहमद, मोहम्मद आमिर, मुस्कान, इशरत और नुसरत सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे पंचायत के माध्यम से संगठन ने ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने, संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए सामूहिक रूप से प्रयास जारी रखने का संदेश दिया

Post a Comment