एनबीडब्ल्यू वारंट में वांछित NDPS एक्ट के दो अभियुक्तों को शिवरतनगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
एनबीडब्ल्यू वारंट में वांछित NDPS एक्ट के दो अभियुक्तों को शिवरतनगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24
अमेठी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक सरवन टी. के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत शिवरतनगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रायबरेली न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) में लंबे समय से वांछित चल रहे एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के दो शातिर अभियुक्तों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
एनडीपीएस एक्ट के गंभीर मामले में थे वांछित
प्राप्त जानकारी के अनुसार, माननीय न्यायालय अपर न्यायाधीश (षष्टम), जनपद रायबरेली द्वारा वाद संख्या 01/18, धारा 8/20/29/27A NDPS Act के तहत दोनों अभियुक्तों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। अभियुक्त न्यायालय की कार्रवाई में भाग न लेकर लगातार फरार चल रहे थे।
एसपी सरवन टी. के सख्त निर्देशों के क्रम में शिवरतनगंज पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में मुस्तैद रहकर वांछित वारंटियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी कड़ी में पुलिस को सफलता मिली।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्त पड़ोसी जनपद मैनपुरी के रहने वाले हैं:
१ पुष्पेंद्र सिंह, पुत्र अभिलाष सिंह — निवासी: ग्राम खिचौली, थाना कुरावली, जनपद मैनपुरी।
२ राहुल कुमार, पुत्र भारत सिंह — निवासी: ग्राम अशोकपुर, थाना कोतवाली कुरावली, जनपद मैनपुरी।
न्यायालय में किया गया पेश
थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र (शिवरतनगंज) ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के अभियान के अनुपालन में टीम द्वारा दोनों वारंटी अभियुक्तों को नियमनुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक कागजी कार्रवाई पूर्ण करते हुए दोनों अभियुक्तों को संबंधित न्यायालय रायबरेली के समक्ष पेश करने हेतु रवाना कर दिया गया है।
थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और न्यायालय द्वारा जारी वारंटों की तामीली के लिए अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Post a Comment