अमेठी में 16 नवंबर से शुरू होगी स्किल इंडिया प्रतियोगिता-2026, 15 दिसंबर तक आयोजित होंगी ट्रेडवार परीक्षाएं
अमेठी में 16 नवंबर से शुरू होगी स्किल इंडिया प्रतियोगिता-2026, 15 दिसंबर तक आयोजित होंगी ट्रेडवार परीक्षाएं
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीगंज में होगा आयोजन, प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से शुरू होगी परीक्षा।
विभिन्न ट्रेडों में पंजीकृत अभ्यर्थियों को मिलेगा अपनी तकनीकी एवं व्यावसायिक दक्षता प्रदर्शित करने का अवसर
अमेठी। युवाओं के कौशल विकास, तकनीकी दक्षता एवं रोजगारपरक क्षमताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत जनपद अमेठी में स्किल इंडिया कॉम्पिटिशन-2026 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न ट्रेडों में पंजीकृत अभ्यर्थियों की परीक्षाएं 16 नवंबर 2026 से 15 दिसंबर 2026 तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गौरीगंज में आयोजित की जाएंगी। सभी निर्धारित परीक्षाएं प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ होंगी।
जिला समन्वयक एवं नोडल प्रधानाचार्य शिवाकान्त द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के लिए पिछले कुछ महीनों से विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण संस्थानों एवं शिक्षण विद्यालयों के अभ्यर्थियों का पंजीकरण कराया गया था। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न ट्रेडों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
ट्रेडवार परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार है
16, 17 एवं 18 नवंबर 2026 एक्टिव मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल कंस्ट्रक्शन, हेवी व्हीकल टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्रियल डिजाइन टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्री 4.0, मैकेनिकल इंजीनियरिंग सीएडी ब्रिकलेइंग, सीएनसी टर्निंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन टेक्नोलॉजी, हेयरड्रेसिंग, आईसीटी नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर, इंटेलिजेंट सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी, मेक्ट्रोनिक्स तथा पेंटिंग एंड डेकोरेटिंग।
26, 27 एवं 28 नवंबर 2026 ऑटोबॉडी रिपेयर, ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी, ब्यूटी थेरेपी, कारपेंट्री, सीएनसी मिलिंग, कंक्रीट कंस्ट्रक्शन वर्क, इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग तथा रोबोट सिस्टम इंटीग्रेशन।
3 नवंबर, 01 एवं 02 दिसंबर 2026: वेल्डिंग, बेकरी, प्लंबिंग एंड हीटिंग, कुकिंग, हेल्थ एंड सोशल केयर, होटल रिसेप्शन, रिटेल सेल्स तथा कार पेंटिंग।
03 एवं 05 दिसंबर 2026 थ्री-डी 3D डिजिटल गेम आर्ट, केमिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, ग्राफिक डिजाइन टेक्नोलॉजी, आईटी नेटवर्क सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन तथा लॉजिस्टिक्स एंड फ्रेट फारवर्डिंग
07 एवं 09 दिसंबर 2026 एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस, डेंटल प्रोस्थेटिक्स, डिजिटल इंटरैक्टिव मीडिया, फ्लोरिस्ट्री, ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी, सॉफ्टवेयर टेस्टिंग तथा वाटर टेक्नोलॉजी
10 एवं 12 दिसंबर 2026 ऑटोनॉमस मोबाइल रोबोटिक्स, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, इंडस्ट्रियल कंट्रोल, रिन्यूएबल एनर्जी, सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन डेवलपमेंट तथा वेब टेक्नोलॉजीज
नोल प्रधानाचार्य ने सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने निर्धारित ट्रेड एवं परीक्षा कार्यक्रम का ध्यानपूर्वक अवलोकन करें तथा निर्धारित तिथि पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गौरीगंज में प्रातः 11:00 बजे समय से उपस्थित होकर परीक्षा में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया प्रतियोगिता युवाओं को अपनी तकनीकी दक्षता, व्यावहारिक ज्ञान एवं हुनर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। इस प्रकार के आयोजन युवाओं में कौशल आधारित शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने तथा उन्हें भविष्य में रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध होंगे।
अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला श्री न्यूज़ 24

Post a Comment