फतेपुर में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा
फतेपुर में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
जनपद अमेठी तहसील तिलोई ब्लाक सिंहपुर की ग्राम पंचायत फतेहपुर में स्वामी परमहंस रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को भव्य कलश यात्रा के श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया वृन्दावन धाम मथुरा से पधारे पंडित योगेन्द्र शास्त्री की अगुवाई में राजा फतेपुर कथा स्थल से विभिन्न मंदिरों तक होते हुए श्रीमद्भागवत कथा स्थल तक पहुंचीं इस कलश शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में माताएं बहनें पीत वस्त्र धारण कर सिर पर कलश धारण करते हुए धार्मिक गीत गाते हुए पैदल यात्रा करते हुए भक्ति भावना के साथ शामिल हुई इस मौके पर श्रीमद्भागवत के आयोजक राजेश त्रिवेदी, सहयोगी धर्मेश कुमार मिश्रा, ग्राम प्रधान अनुराग मिश्रा, आशीष कुमार त्रिपाठी, राजीव त्रिवेदी, मुरारी लाल मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा, मदन गोपाल मिश्रा, रत्नेश मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, सचिन मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, मुकेश मिश्रा, वरूण मिश्रा, गौरव मिश्रा, सुजीत पांडेय, विजय तिवारी, यजमान दीनानाथ त्रिवेदी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे

Post a Comment