अमेठी: 19 वर्षीय शिखा शर्मा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर अंतिम संस्कार से किया इनकार
अमेठी: 19 वर्षीय शिखा शर्मा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर अंतिम संस्कार से किया इनकार
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
जनपद अमेठी के सिंहपुर ब्लॉक अंतर्गत शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के सेमरौता कस्बे में बुधवार को 19 वर्षीय शिखा शर्मा पुत्री सतीश शर्मा का शव घर में फंदे से लटका मिला था। घटना के समय शिखा घर में अकेली थी पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, लेकिन परिजनों ने मौत को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि नामजद लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर देने के बावजूद पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है
परिजनों ने न्याय मिलने तक अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की मांग की है अब सवाल यह है कि आखिर 19 वर्षीय शिखा की मौत का सच कब सामने आएगा? परिजनों को न्याय कब मिलेगा

Post a Comment