Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

उर्वरक एवं बीज की कालाबाजारी, ओवररेटिंग और अनियमित बिक्री पर प्रशासन सख्त, जनपदभर में औचक छापेमारी

 उर्वरक एवं बीज की कालाबाजारी, ओवररेटिंग और अनियमित बिक्री पर प्रशासन सख्त, जनपदभर में औचक छापेमारी



कई उर्वरक एवं बीज विक्रय केंद्रों पर अभिलेख और स्टॉक रजिस्टर में मिलीं कमियां, संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी


किसान सेवा केंद्र संसारपुर का लाइसेंस निलंबित, अनियमितता करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी। किसानों को फॉस्फेटिक एवं अन्य प्रकार के गुणवत्तायुक्त उर्वरकों तथा प्रमाणित बीजों की उपलब्धता निर्धारित दरों पर सुनिश्चित कराने और कृषि निवेशों की कालाबाजारी, ओवररेटिंग एवं अनियमित बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा सख्त रुख अपनाया गया है। जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर गुरुवार, 19 नवंबर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उर्वरक एवं बीज विक्रय केंद्रों, थोक एवं फुटकर प्रतिष्ठानों तथा गोदामों का व्यापक औचक निरीक्षण कराया गया। जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि निरीक्षण अभियान के अंतर्गत कृषि विभाग के अधिकारियों एवं उप जिलाधिकारियों की संयुक्त टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में स्थित सहकारी एवं निजी उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान उर्वरकों एवं बीजों की उपलब्धता, निर्धारित मूल्य पर बिक्री, स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर, बिक्री रसीद, पीओएस मशीन तथा किसानों को उर्वरक वितरण से संबंधित अभिलेखों का बारीकी से सत्यापन किया गया। उप जिलाधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (कृषि), गौरीगंज द्वारा तिवारी ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया। यहां वितरण रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, उर्वरक एवं बीज प्राधिकार पत्र तथा बिक्री रसीद आदि अभिलेख सही पाए गए। साथ ही किसी प्रकार की ओवररेटिंग अथवा टैगिंग नहीं पाई गई। वहीं उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं सहायक विकास अधिकारी (कृषि), तिलोई द्वारा पांच प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। उप कृषि निदेशक, अमेठी द्वारा भी विभिन्न उर्वरक विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। साधन सहकारी समिति, कोहार में निरीक्षण के समय केंद्र बंद पाया गया। तिवारी ट्रेडर्स, कोहार में केंद्र खुला मिला तथा स्टॉक में 460 बोरी यूरिया एवं 22 बोरी एनपीके उपलब्ध पाई गई। एग्रीजंक्शन (वन स्टॉप शॉप), कोहार में 11 बोरी यूरिया, 31 बोरी एनपीके, 2 बोरी पोटाश एवं 5 बोरी एसएसपी उपलब्ध मिली। हालांकि वितरण रजिस्टर में किसानों के मोबाइल नंबर अंकित नहीं पाए जाने पर संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। आशीर्वाद इंडस्ट्रीज, नेवादा किशुनगढ़ में 467 बोरी यूरिया, 93 बोरी डीएपी, 22 बोरी एनपीके, 4 बोरी पोटाश एवं 180 बोरी एसएसपी उपलब्ध पाई गई। यहां वितरण रजिस्टर अपूर्ण होने तथा किसानों के नाम एवं मोबाइल नंबर अंकित न होने पर नोटिस जारी करने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। श्याम खाद भंडार, नंदमहर में 4800 बोरी यूरिया, 800 बोरी डीएपी, 50 बोरी एनपीके एवं 30 बोरी एसएसपी उपलब्ध मिली। जांच में वितरण रजिस्टर अपूर्ण तथा किसानों के नाम एवं मोबाइल नंबर अंकित नहीं पाए गए। इस पर संबंधित संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। श्याम बहादुर बीज भंडार, मुसाफिरखाना में उप जिलाधिकारी मुसाफिरखाना के साथ निरीक्षण किया गया। यहां विक्रेता द्वारा बीज का वितरण किया जा रहा था और मौके पर बताया गया कि बीज निर्धारित मूल्य पर दिया जाता है। अग्रही फर्टिलाइजर्स, मुसाफिरखाना में 488 बोरी यूरिया, 88 बोरी एनपीके एवं 206 बोरी एसएसपी उपलब्ध मिली। यहां भी वितरण रजिस्टर अपूर्ण तथा किसानों के नाम एवं मोबाइल नंबर अंकित नहीं पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। जायसवाल फर्टिलाइजर्स, मुसाफिरखाना में 386 बोरी यूरिया, 137 बोरी डीएपी, 231 बोरी एनपीके, 19 बोरी पोटाश एवं 307 बोरी एसएसपी उपलब्ध पाई गई। आजाद फर्टिलाइजर्स, पूरे तिवारी चौराहा, शाहगढ़ में वितरण रजिस्टर एवं स्टॉक रजिस्टर अपूर्ण पाए जाने पर संबंधित संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। इसके अतिरिक्त जिला कृषि अधिकारी द्वारा आठ दुकानों एवं सात किसान सेवा केंद्रों का निरीक्षण कराया गया। आठ दुकानों में से सात पर अभिलेख अपूर्ण पाए गए तथा स्टॉक बोर्ड पर आवश्यक अंकन नहीं मिला। इस पर संबंधित प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। किसान सेवा केंद्र संसारपुर पर अभिलेख अपूर्ण होने तथा अन्य अनियमितताएं पाए जाने के कारण संबंधित केंद्र का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि सभी उर्वरक विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को उर्वरक निर्धारित दर पर ही उपलब्ध कराएं। उर्वरकों के साथ किसी अन्य उत्पाद अथवा गैर-अनुमोदित उर्वरक की जबरन टैगिंग या बिक्री किसी भी दशा में न की जाए। भविष्य में कालाबाजारी, ओवररेटिंग अथवा उर्वरकों के साथ अन्य उत्पादों की अनधिकृत टैगिंग का मामला प्रकाश में आने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के प्रावधानों के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसान भाइयों से भी अपील की कि डीएपी उर्वरक के स्थान पर एनपीके उर्वरक का प्रयोग करें तथा उर्वरक खरीदते समय निर्धारित मूल्य पर ही खरीदारी करें और बिक्री रसीद अवश्य प्राप्त करें। जिला कृषि अधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जनपद में उर्वरकों एवं बीजों की उपलब्धता, गुणवत्ता और निर्धारित मूल्य पर बिक्री सुनिश्चित कराने के लिए निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी

कोई टिप्पणी नहीं