Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

जनगणना-2027 एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर कोटेदारों के साथ बैठक, जनजागरूकता बढ़ाने के दिए निर्देश

 जनगणना-2027 एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर कोटेदारों के साथ बैठक, जनजागरूकता बढ़ाने के दिए निर्देश



16 से 30 नवम्बर तक होगी स्वगणना, 01 दिसम्बर से घर-घर पहुंचेगे प्रगणक


17 नवम्बर से 16 दिसम्बर तक चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को भी मिलेगा नाम दर्ज कराने का अवसर


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी, 13 नवम्बर 2026। जनपद में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) एवं विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज उपजिलाधिकारी अमेठी अभिनीत कुमार द्वारा क्षेत्र के कोटेदारों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों महत्वपूर्ण अभियानों की प्रक्रिया, निर्धारित समय-सारिणी एवं जनसामान्य की भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कोटेदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए। बैठक में जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित होने वाली स्वगणना (Self Enumeration) प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया गया कि 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक नागरिक आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर स्वयं एवं अपने परिवार की जनगणना संबंधी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। स्वगणना की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत नागरिकों को एक SE ID प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना होगा तथा घर पहुंचने वाले प्रगणक को उपलब्ध कराना होगा। इसके बाद प्रगणक द्वारा निर्धारित 40 प्रश्नों के माध्यम से आवश्यक जानकारियों का सत्यापन किया जाएगा। बताया गया कि जनगणना के तहत प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य 01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। इसके साथ ही विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर 2026 तक मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जाएगा। इस अवधि में पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने, नाम एवं अन्य विवरणों में संशोधन, पता परिवर्तन तथा नियमानुसार नाम विलोपन से संबंधित कार्य करा सकेंगे। बैठक में विशेष रूप से युवाओं एवं महिला मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया। बताया गया कि ऐसे युवा, जो 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, वे भी मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ऐसी महिलाएं एवं अन्य पात्र नागरिक, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे निर्धारित अवधि में अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। उपजिलाधिकारी ने कोटेदारों को निर्देशित किया कि वे अपनी उचित दर दुकानों पर आने वाले राशनकार्ड धारकों एवं ग्रामीणों को दोनों अभियानों की निर्धारित तिथियों, स्वगणना की ऑनलाइन प्रक्रिया एवं मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की जानकारी उपलब्ध कराएं। साथ ही गांवों में अधिकाधिक लोगों को जागरूक करते हुए यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे तथा जनगणना की प्रक्रिया में प्रत्येक परिवार की सहभागिता सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण दोनों ही महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य हैं। इनके सफल क्रियान्वयन के लिए प्रशासन के साथ-साथ आमजन की सक्रिय सहभागिता भी आवश्यक है

कोई टिप्पणी नहीं