Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

दिल्ली का मौसम कैसा। जानिए श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ से मण्डल कॉर्डिनेटर राजकुमार सिंह के साथ.........

 दिल्ली का मौसम कैसा। जानिए श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ से मण्डल कॉर्डिनेटर राजकुमार सिंह के साथ.........


अभी दो दिन पहले, जब बारिश की वजह से दिल्ली की हवा साफ हुई थी और AQI काफी बेहतर हो गया था, तब कई हैंडल दावा कर रहे थे कि सरकार ने पिछले डेढ़ साल में ऐसा काम कर दिखाया है, जिसकी वजह से दिल्ली की हवा इतनी साफ हुई है।

इन दावों को दो दिन भी नहीं बीते कि दिल्ली की हवा फिर से खराब होने लगी। 30 अक्टूबर को बारिश के बाद दिल्ली की हवा फिर से खराब होने लगी है। 30 अक्टूबर को बारिश के बाद दिल्ली का AQI 100 के आसपास पहुंच गया था, वहीं कल और आज कई इलाकों में बढ़कर 350 से 400 के पार पहुंच गया। यानी हवा एक बार फिर 'बहुत खराब' और कहीं-कहीं 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई।

और जैसा कि उम्मीद थी, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री अब इसके लिए अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका आरोप है कि पंजाब में जानबूझकर पराली जलाई जा रही है और वहां की सरकार इसे बढ़ावा दे रही है।

ये एक फिक्स टेम्पलेट बन चुका है। जैसे ही दिल्ली में प्रदूषण बढ़ता है, तुरंत ब्लेम गेम शुरू हो जाता है। पहले केजरीवाल यही करते थे और अब मौजूदा सरकार भी वही कर रही है।

दिल्ली देश की राजधानी है और एक केंद्रशासित प्रदेश भी। पिछले 12 वर्षों से केंद्र में भाजपा की सरकार है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण अब एक मौसमी समस्या भर नहीं, बल्कि हर साल लौटने वाली सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातस्थिति जैसी चुनौती बन चुका है।

ऐसे में क्या केंद्र सरकार की जिम्मेदारी कहीं ज्यादा नहीं बनती कि वह इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाए?

तकनीकी रूप से भी दिल्ली के प्रदूषण को केवल पंजाब की पराली से जोड़ना सही नहीं है। दिल्ली की हवा में PM2.5 और PM10 जैसे Pollutants कई स्रोतों से आते हैं, जिनमें वाहनों का उत्सर्जन, उद्योग, निर्माण कार्य, सड़क की धूल, कचरा जलाना और आसपास के राज्यों से आने वाला प्रदूषण शामिल है।

सर्दियों में हवा की गति कम होने और Temperature Inversion जैसी परिस्थितियों के कारण ये Pollutants वातावरण की निचली परत में फंस जाते हैं। बारिश कुछ समय के लिए हवा से प्रदूषक कणों को कम कर सकती है, लेकिन इससे प्रदूषण के मूल स्रोत खत्म नहीं हो जातa 

दिल्ली का प्रदूषण पूरे NCR और आसपास के राज्यों से जुड़ी समस्या है, जिसके लिए केंद्र सरकार के नेतृत्व में राज्यों के बीच समन्वय, वैज्ञानिक निगरानी और प्रदूषण के स्रोतों पर लगातार कार्रवाई की जरूरत है। मण्डल कॉर्डिनेटर राजकुमार सिंह श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ की खास जानकारी।

कोई टिप्पणी नहीं