एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन, 10 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार
एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन, 10 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार
अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुक्ल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला न्यूज़ 24 अयोध्या मंडल
जिलाअमेठी से बड़ी खबर भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक राजस्व निरीक्षक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी राजस्व निरीक्षक की पहचान संतराम के रूप में हुई है. वह मुसाफिरखाना तहसील के बाजार शुक्ल क्षेत्र में तैनात था. गिरफ्तारी की खबर मिलते ही राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया.
जानकारी के मुताबिक, बाजार शुक्ल क्षेत्र की इक्का ताजपुर ग्राम सभा के रहने वाले 65 वर्षीय अयोध्या प्रसाद ने जमीन की पैमाइश पत्थर नसब) कराने के लिए राजस्व निरीक्षक संतराम से संपर्क किया था. आरोप है कि जमीन की पैमाइश करने के नाम पर राजस्व निरीक्षक ने पीड़ित से रिश्वत की मांग की थी. रिश्वत मांगे जाने से परेशान पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की.
शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. मंगलवार को बाजार शुक्ल थाना के बगल स्थित एक चाय की दुकान पर टीम ने कार्रवाई की. बताया जा रहा है कि जैसे ही राजस्व निरीक्षक ने पीड़ित से 10 हजार रुपये की रिश्वत ली, पहले से घात लगाए एंटी करप्शन टीम के सदस्यों ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.
कार्रवाई के बाद आरोपी राजस्व निरीक्षक को टीम अपने साथ ले गई. रिश्वतखोरी के आरोप में राजस्व निरीक्षक की गिरफ्तारी से तहसील और राजस्व विभाग में खलबली मच गई है.
इस संबंध में मुसाफिरखाना के उपजिलाधिकारी नितेश राज ने बताया कि उन्हें भी राजस्व निरीक्षक द्वारा जमीन की पैमाइश के नाम पर पैसे मांगे जाने और एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई कर गिरफ्तारी किए जाने की जानकारी मिली है. उन्होंने बताया कि उनके स्तर पर इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी. फिलहाल पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

Post a Comment