Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी: घर से 300 मीटर दूर कटहल के पेड़ से लटका मिला 20 वर्षीय किराना दुकानदार का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका

 अमेठी: घर से 300 मीटर दूर कटहल के पेड़ से लटका मिला 20 वर्षीय किराना दुकानदार का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका




यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


 अमेठी के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे साहब मंगौली गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 20 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर बाग में कटहल के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। मृतक की पहचान अजय कुमार पुत्र अलगू राम के रूप में हुई है। युवक अपने ही घर में छोटी-सी किराना दुकान चलाकर परिवार के पालन-पोषण में सहयोग करता था जानकारी के अनुसार, बुधवार रात अजय कुमार खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। गुरुवार सुबह जब वह कमरे में नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान घर से करीब 300 मीटर दूर बाग में उसका शव पेड़ से लटका दिखाई दिया। ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता अलगू राम और बड़े भाई अमर ने युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है। पिता का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वह पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग करेंगे बताया जा रहा है कि अजय कुमार छह बहनों और माता-पिता के परिवार में घर का सहारा था। उसकी मां का नाम प्रेमा देवी है। छह बहनों लक्ष्मी, विमला, कमला, अनीता, नीलम और सुनीता के परिवार में अजय की मौत से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बड़ा भाई अमर परिवार के भरण-पोषण के लिए गुरुग्राम में ऑटो चलाता है, जबकि अजय गांव में ही किराना दुकान चलाकर परिवार की जिम्मेदारी निभाता था

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार घटना की सूचना पर जगदीशपुर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र यादव मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस के शुरुआती आकलन में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगी इस संबंध में आज जब थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र यादव से फोन पर बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी फिलहाल पूरे मामले में परिवार की ओर से हत्या की आशंका जताई जा रही है, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अब देखना होगा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में युवक की मौत की असली वजह क्या सामने आती है

कोई टिप्पणी नहीं