Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

 उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण



जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 500 लाभार्थियों ने किया प्रतिभाग, मुख्य विकास अधिकारी ने लाभार्थियों को प्रदान किए प्रतीकात्मक चेक


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी। दीपावली पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सुविधा एवं उस पर अनुमन्य सब्सिडी का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, गौरीगंज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मा० मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के नेतृत्व में आयोजित निःशुल्क सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का एलईडी टीवी के माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जनपद के लगभग 500 उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री जी के संबोधन तथा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना। मुख्यमंत्री जी ने अपने उद्बोधन में जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन, विशेषकर गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने तथा पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने की सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वच्छ ईंधन की सुविधा उपलब्ध कराने तथा उनके जीवन को अधिक सुविधाजनक एवं सुरक्षित बनाने के प्रयासों पर भी जोर दिया गया। मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के समापन के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने जनपद के उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल के सापेक्ष दी जा रही सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए। उन्होंने लाभार्थियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, डिप्टी कलेक्टर राम शंकर, डिप्टी कलेक्टर आरिश अदनान, उज्ज्वला योजना के नोडल अधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में उज्ज्वला योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पात्र परिवारों तक उज्ज्वला योजना के लाभ को पहुंचाने के साथ ही महिलाओं एवं गरीब परिवारों को रसोई गैस के माध्यम से स्वच्छ ईंधन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार के प्रयासों से अवगत कराना रहा

कोई टिप्पणी नहीं