आपदा मित्रों सखियों के 70 दिन ट्रेनिंग एवं 100 से अधिक कार्य दिवस का भुगतान लागू किया जाए : प्रदीप कुमार
आपदा मित्रों सखियों के 70 दिन ट्रेनिंग एवं 100 से अधिक कार्य दिवस का भुगतान लागू किया जाए : प्रदीप कुमार
श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़
संजय सिंह
लखनऊ। आपदा मित्रों/सखियों एवं आपदा मित्रों/ सखियों को ट्रेनिंग देकर बनाए गए , मास्टर ट्रेनर, तरणवीर, अग्नि सचेतक एवं नागरिक सुरक्षा की नियुक्ति, वेतन तब कार्य के लिए इको गार्डेन लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना 13 रहवें दिन उत्तर प्रदेश आपदा एसोसिएशन के बैनर तले जारी रहा ।
13 रहवें दिन धरना को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि 23 अक्टूबर से आज 4 नवम्बर तक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोई प्रतिनिधि धरना स्थल पर उपस्थित नहीं हुआ । इको गार्डेन प्रशासन का बातचीत डेलीगेशन के लिए टीम की मांग की है जो दिया गया है । जबकि 2018 से जब भी शासन प्रशासन को आपदा मित्रों/ सखियों की आवश्यकता हुई ।
एक मैसेज कर जिला प्रशासन ने बुलाया । छठ, जीवित्पुत्रिका, अमावस्या, पूर्णिमा, सावन जैसे सभी धार्मिक नहान एवं मेला में ,बाढ़ राहत सामग्री वितरण एवं ग्रामीण चौपाल, गणतंत्र दिवस पर उपस्थित अनिवार्य किया ।
अभी तक आपदा मित्र 12 दिन, तरणवीर 30 दिन, मास्टर ट्रेनर 21 दिन, अग्नि सचेतक 7 दिन, नागरिक सुरक्षा एवं प्रति वर्ष 2 या 3 दिन मार्क एक्सरसाइज यानि 70 दिन की ट्रेनिंग एवं 100 से अधिक कार्य दिवस का तत्काल भुगतान कुशल श्रमिक स्केल से किया जाएं । आपदा मित्रों/सखियों से सौतेला व्यवहार नहीं बर्दाश्त किया जाएगा ।आपदा मित्रों/ सखियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की यह दोहरी नीति का संगठन पुरजोर विरोध करतीं हैं ।
इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार को अनिश्चितकालीन धरना से कहने आये है कि आपदा मित्रों/सखियों, मास्टर ट्रेनर, तरणवीर, अग्नि सचेतक, नागरिक सुरक्षा के युवाओं एवं युवतियों को आपदा राज्य कर्मचारी का दर्जा देते हुए, नियुक्ति, वेतन तब कार्य दिया जाए । अगर उत्तर प्रदेश सरकार समय रहते मांगों को पूरा नहीं करती तो आपदा मित्र एसोसिएशन राजधानी के सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगी ।
इको गार्डेन प्रशासन की पहलकदमी जारी है डेलीगेशन से आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से बातचीत कराने का 13 रहवें दिन इको गार्डेन लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना के सातवें दिन।
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष रामबचन राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष विवेकमणि त्रिपाठी, प्रदेश सह सचिव प्रवीण पटेल , शोसल मीडिया प्रभारी राजकिशोर यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारत सिंह राजपूत, अजीत यादव जिलाध्यक्ष देवरिया, विमलेश मौर्य जिलाध्यक्ष गोरखपुर,संतोष जिलाध्यक्ष कुशीनगर, अजय मिश्रा जिलाध्यक्ष बलरामपुर, रेखा दिक्षीत जिलाध्यक्ष हरदोई, भूपेन्द्र चतुर्वेदी, महेश कुमार, रंजीत सोनकर, प्रेमप्रकाश राव, मनीष सिंह, दिनेश कुमार, अनिल कुमार, अमित यादव, अश्वनी कुमार,धर्मू निषाद, संग्राम सिंह, देवानंद सिंह, चन्दन कुमार, विकास कुमार,साहिल कुमार,मंजय निषाद एवं शुभम कुमार गुप्ता ने सम्बोधित किया किया और प्रेमशंकर, प्रमोद कुमार, जितेन्द्र कुमार, घनश्याम मौर्य, लक्ष्मण चौधरी, गुड्डू साहनी, राधेश्याम गोंड, रामचन्द्र सिंह,, सरिता, अनुराधा, सरोज, सुप्रिया, कंचन, राजकुमारी, अमृता वर्मा, विनायक चौवे,शिवम् राज, रामगोपाल तिवारी, जयवीर यादव, आशीष कुमार पाण्डेय, सीता, शैलेन्द्र चौधरी,शुभम, समीर कुमार, सोनु कुमार वर्मा, सुरेश कुमार शुक्ला, रवीन्द्र प्रताप यादव, कमलेश कुमार वर्मा, मनोज कुमार, पंकज कुमार, संतोष भारती, रामश्रीश, प्रमोद कुमार यादव, रंजीश कुमार, प्रवीण कुमार समेत सैकड़ों आपदा मित्र शामिल रहे ।

Post a Comment