निघासन पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर आरोपी, तमंचा-कारतूस समेत चोरी की बाइक और ई-रिक्शा बरामद
निघासन पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर आरोपी, तमंचा-कारतूस समेत चोरी की बाइक और ई-रिक्शा बरामद
11 मुकदमों में नामजद आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सहतेपुरवा मोड़ से दबोचा
मण्डल संवाददाता चन्दन सोनी
निघासन, खीरी। जनपद खीरी की निघासन पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय मो. शानू पुत्र मो. शफी निवासी बुद्धीपुरवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल और एक चोरी का ई-रिक्शा बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर 2026 को सहतेपुरवा मोड़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बरामद मोटरसाइकिल का नंबर UP 34 BP 2287, जबकि ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन नंबर UP 34 DT 1351 बताया गया है। ई-रिक्शा लाल रंग का DEVA DLX मॉडल है।
11 मुकदमों का आपराधिक इतिहास दर्ज
पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ निघासन, कोतवाली सदर, शारदानगर, सिंगाही और संपूर्णानगर थानों में चोरी, चोरी का माल रखने तथा अन्य संबंधित धाराओं में कुल 11 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है।
पुलिस टीम की कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी निघासन के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह के मार्गदर्शन में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल पुलिसकर्मी
उपनिरीक्षक राजवीर सिंह
कांस्टेबल सुरेंद्र दुबे
कांस्टेबल आलोक यादव
कांस्टेबल प्रशांत तेवतिय
कांस्टेबल अंकित यादव
पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा जा रहा है।

Post a Comment