यूपी के सरकारी स्कूलों में बच्चों के मिड-डे-मील का स्वाद बदलने जा रहा है! अब सर्दियों में बच्चों को खाने में मिलेगा गर्मागर्म हलवा और उपमा
यूपी के सरकारी स्कूलों में बच्चों के मिड-डे-मील का स्वाद बदलने जा रहा है! अब सर्दियों में बच्चों को खाने में मिलेगा गर्मागर्म हलवा और उपमा
श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला
उत्तर प्रदेश के 1.33 लाख परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पीएम पोषण योजना के तहत नई व्यवस्था लागू होगी।
महीने के पहले और तीसरे शुक्रवार को मीठा हलवा, जबकि दूसरे, चौथे और पांचवें शुक्रवार को नमकीन हलवा यानी उपमा परोसा जाएगा।
धनतेरस से शुरू होने वाली इस व्यवस्था का लाभ प्रदेश के करीब 1.54 करोड़ छात्र-छात्राओं को मिलने का दावा है।
बच्चों के पोषण स्तर में सुधार और ठंड के मौसम में गर्म पूरक आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है

Post a Comment