Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने किया जनपद का भ्रमण, विभिन्न संस्थानों का किया निरीक्षण

 राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने किया जनपद का भ्रमण, विभिन्न संस्थानों का किया निरीक्षण



कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं से किया संवाद, शैक्षणिक गुणवत्ता परखी


जिला अस्पताल में 12 नवजात बच्चियों के अभिभावकों को वितरित की बेबी किट, वन स्टॉप सेंटर एवं महिला थाने की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने गुरुवार को अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान विभिन्न शैक्षणिक, चिकित्सा एवं महिला सुरक्षा से संबंधित संस्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा महिलाओं को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर जोर दिया। जनपद भ्रमण के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सर्वप्रथम कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, भेटुआ का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षण व्यवस्था, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं सहित विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने छात्राओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी पढ़ाई एवं विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डॉ. प्रियंका मौर्या ने छात्राओं की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं विषयों की समझ परखने के लिए भौतिक विज्ञान एवं गणित से संबंधित प्रश्न पूछे तथा ब्लैकबोर्ड पर प्रश्नोत्तर भी किए। उन्होंने कक्षा नौ की छात्राओं से गणित के प्रश्न हल करवाए, जिनका छात्राओं ने सटीक एवं संतोषजनक उत्तर दिया। छात्राओं की प्रतिभा एवं आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि बालिकाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है कि उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने तथा शिक्षा के माध्यम से जीवन में नई ऊंचाइयां प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय के समस्त कार्मिकों के साथ जिला समन्वयक बालिका शिक्षा श्याम सुंदर श्रीवास्तव एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके उपरांत उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अमेठी का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने छात्राओं की शिक्षण व्यवस्था एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की तथा छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में जाना। उन्होंने छात्राओं को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मातृ एवं नवजात शिशु देखभाल इकाई (एमएनसीयू) वार्ड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत 12 नवजात बच्चियों के अभिभावकों को बेबी किट वितरित कीं। उन्होंने अभिभावकों को बेटियों के जन्म पर बधाई देते हुए बेटा-बेटी में भेदभाव न करने तथा बालिकाओं को समान अवसर एवं बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किए जा रहे एचपीवी वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित चिकित्सकों को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने एवं पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर वहां महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता एवं सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही परामर्श एवं सहायता सेवाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संकट की स्थिति में वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण सहायता केंद्र है, इसलिए यहां आने वाली प्रत्येक पीड़ित महिला को संवेदनशीलता के साथ त्वरित एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जाए। भ्रमण के अंतिम चरण में उन्होंने महिला थाने का निरीक्षण किया तथा महिलाओं से संबंधित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने महिला उत्पीड़न एवं अपराध से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने, पीड़ित महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से सुनने तथा उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला सुरक्षा एवं सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस एवं संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। राज्य महिला आयोग की सदस्य के इस जनपद भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का आकलन करने के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण से जुड़ी व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाना रहा

कोई टिप्पणी नहीं