अज्ञात चोरों ने मुर्गीफार्म से इन्वर्टर-बैटरी किया पार, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
अज्ञात चोरों ने मुर्गीफार्म से इन्वर्टर-बैटरी किया पार, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
अमेठी। जायस थाना क्षेत्र के ग्राम सराय मेहशा के मजरे सिरघारी का पुरवा में स्थित मुर्गी फार्म से बीती रात अज्ञात चोर इन्वर्टर व बैटरी चुरा ले गए। फार्म मालिक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित धर्मेंद्र कुमार पुत्र रामकुमार सिंह ने बताया कि वह 12 नवंबर की रात किसी काम से रायबरेली गया था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर फार्म में घुसे और वहां लगा इन्वर्टर व बैटरी उठा ले गए। सुबह आने पर जब उन्हें चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला।पीड़ित ने 13 नवंबर को थाना जायस में प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है

Post a Comment