Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

भट्ठा मजदूर की फंदे से लटकता मिला शव, गांव में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

 भट्ठा मजदूर की फंदे से लटकता मिला शव, गांव में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी जनपद संग्राम पुर थाना क्षेत्र के टीकर माफी गांव में शुक्रवार शाम एक भट्ठा मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अपने ही घर के कमरे में उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक की पहचान मनीष बनवासी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जबलपुर, मध्य प्रदेश का रहने वाला था। वह पिछले करीब 15 वर्षों से टीकर माफी गांव में रहकर भट्ठे पर मजदूरी करता था। उसकी शादी गांव निवासी आशा से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं, जिनमें 10 वर्ष का बेटा विजय और दो बेटियां हैं परिजनों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर आशा किसी काम से घर से बाहर गई थी। शाम करीब 5 बजे जब वह घर लौटी तो मनीष कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिला। यह देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को नीचे उतरवाकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया थाना प्रभारी संग्रामपुर संजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है

कोई टिप्पणी नहीं