विहिप बैठक में अभियान की रणनीति तय
विहिप बैठक में अभियान की रणनीति तय
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
गौरीगंज, अमेठी। विश्व हिंदू परिषद जनपद अमेठी की जिला बैठक रविवार को गौरीगंज स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 22 नवंबर से शुरू होने वाले 15 दिवसीय हितचिंतक अभियान की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अभियान को सफल बनाने के लिए जिले से लेकर प्रखंड स्तर तक के पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं, ताकि पूरे अभियान के दौरान किसी प्रकार की कमी न रह जाए बैठक की अध्यक्षता विहिप के क्षेत्र गौशाला प्रमुख जितेंद्र जी ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री अभिमन्यु उपाध्याय ने किया। बैठक में अभियान की रूपरेखा, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और निर्धारित समयावधि में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया
इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री चंदन जी, जिला संरक्षक भगवान बख्श सिंह, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख हौसला जी, जिला उपाध्यक्ष उत्तम सिंह, जिला सह मंत्री रामसिंह, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख श्री भगवान तिवारी, जिला विशेष संपर्क प्रमुख कृष्णा पांडेय, गौरक्षा प्रमुख विजय मिश्रा, जिला नैतिक शिक्षा सह प्रमुख एडवोकेट संतोष शुक्ल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे
इसके अलावा गौरीगंज नगर अध्यक्ष राकेश कुमार, भादर प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, सिंहपुर अध्यक्ष राजेश मौर्य, संग्रामपुर प्रखंड अध्यक्ष बद्री सोनी, शुकुल बाजार से हरिनाम भट्ट, जामो से वेद प्रकाश, अमेठी से डीपी रावत तथा जगदीशपुर से पंकज सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं नगर इकाइयों के दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे
बैठक में सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय और संगठनात्मक सक्रियता के साथ अभियान को निर्धारित समय में सफल बनाने का आह्वान किया गया

Post a Comment