विधवा सुमन को ननदों ने घर में नहीं घुसने दिया, मासूम बेटे के साथ न्याय की गुहार
विधवा सुमन को ननदों ने घर में नहीं घुसने दिया, मासूम बेटे के साथ न्याय की गुहार
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
अमेठी। शाहगढ़ ब्लॉक के राजापुर कौहार स्थित लादी का पुरवा गांव में पति की मौत के बाद विधवा सुमन यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पीड़िता का आरोप है कि रविवार को उसकी तीन ननदों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। चार वर्षीय मासूम बेटे के साथ पहुंची सुमन को कथित तौर पर घर के बाहर ही रोक दिया गया सुमन के पति सुशील कुमार यादव की बीती 2 सितंबर 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद से ही ससुराल में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़िता पहले भी अपनी तीन ननदों मंजू, अंजू और प्रियंका पर मारपीट, प्रताड़ना और बेटे को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा चुकी है
पीड़िता का कहना है कि पति की मौत के बाद उसके और मासूम बेटे के सामने रहने तथा भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। रविवार को घर पहुंचने पर भी उसे प्रवेश नहीं दिया गया। सुमन ने पुलिस और जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कराकर घर में रहने की व्यवस्था, सुरक्षा और अपने कानूनी अधिकार दिलाने की मांग की है। अब देखना है कि प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है

Post a Comment