दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
गौरीगंज अमेठी जनपद में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर रोड पर तुलसीपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जानकारी के अनुसार, गौरीगंज क्षेत्र के भटगंवा निवासी 55 वर्षीय संतोष कुमार अग्रहरि बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तुलसीपुर के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची टीम ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने संतोष कुमार अग्रहरि को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे घायल की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया
संतोष कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार और यातायात सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं

Post a Comment