Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

दावों की खुली पोल: जायस नगरपालिका में 'विकास' की जगह 'विनाश' की लहर

 दावों की खुली पोल: जायस नगरपालिका में 'विकास' की जगह 'विनाश' की लहर



गैस गोदाम रोड पर चलना भी हुआ दूभर


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


जायस अमेठी एक तरफ जहाँ जायस नगरपालिका की मुखियां और जिम्मेदार अधिकारी क्षेत्र में रिकॉर्ड तोड़ विकास करने के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, वहीं धरातल पर हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। विकास की दास्तां बयां करने वाले दावों की पोल वार्ड नंबर दो और छह के बॉर्डर पर स्थित गैस गोदाम रोड खोल रही है। यहाँ कमरी काली जी मंदिर के समीप का नजारा नगरपालिका के 'विकास' के नारों को मुंह चिढ़ा रहा है। गैस गोदाम रोड की स्थिति इतनी बदतर हो चुकी है कि मोहल्ला वासियों और राहगीरों का यहाँ से पैदल गुजरना भी दूभर (दुर्लभ) हो गया है सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जो आए दिन हादसों को दावत दे रहे हैं स्थानीय निवासियों का आरोप है कि रोड के किनारे गंदगी और गंदे पानी का सैलाब उमड़ रहा है। नालियां पूरी तरह चोक हैं और उनसे निकलता बजबजाता गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। आलम यह है कि नाली और रोड के रख-रखाव की कोई सुध लेने वाला नहीं है। मंदिर के समीप इस तरह की दुर्दशा से लोगों में भारी आक्रोश है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि जहाँ एक ओर अधिकारी और जनप्रतिनिधि अपनी पीठ थपथपाने में व्यस्त हैं, वहीं इस इलाके में विकास की जगह 'विनाश की लहर' साफ दिखाई दे रही है। बदबू और जलजमाव के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है। स्थानीय जनता ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क और नाली की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है

कोई टिप्पणी नहीं