अमेठी में महिला का शव फंदे से लटका मिला, देवर पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप
अमेठी में महिला का शव फंदे से लटका मिला, देवर पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप
बाजार शुकुल के पारा गांव की घटना, परिजनों के आरोपों के बीच पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
अमेठी। जनपद के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत पारा गांव में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान राम कुमारी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई।
मृतका के परिजनों ने महिला के देवर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटका दिया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। हालांकि, परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

Post a Comment