Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

तड़के सुबह तीन बजे चेकिंग पॉइंट पर पहुंचे एसपी, पुलिसकर्मियों की ड्यूटी परखी

 तड़के सुबह तीन बजे चेकिंग पॉइंट पर पहुंचे एसपी, पुलिसकर्मियों की ड्यूटी परखी


ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत वारिसगंज मोड़ पर किया निरीक्षण, संदिग्ध वाहनों की प्रभावी जांच और ड्यूटी में लापरवाही न बरतने के निर्देश


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


 अमेठी जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस अधीक्षक सर्वानन टी. ने मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे जामो थाना क्षेत्र के वारिसगंज मोड़ स्थित चेकिंग पॉइंट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और पीआरवी वाहनों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की प्रभावी तरीके से जांच की जाए। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ शालीनता से पेश आने और उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की भी हिदायत दी।पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सीमावर्ती इलाकों के साथ ही प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग पॉइंट स्थापित किए गए हैं। यहां पुलिस टीमें लगातार संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रही हैं।अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसमें बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, वैध कागजात के बिना चलने वाले वाहनों के साथ खराब या बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म लगे वाहनों की जांच शामिल है।पुलिस के मुताबिक ऑपरेशन चक्रव्यूह का मुख्य उद्देश्य जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना तथा अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। पुलिस का दावा है कि इस अभियान के तहत अब तक दर्जनों अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है

कोई टिप्पणी नहीं