Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

बाबा नंदमहर धाम में दो दिवसीय मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश

 बाबा नंदमहर धाम में दो दिवसीय मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश



मेले में उमड़ेंगे हजारों श्रद्धालु, पेयजल, विद्युत, प्रकाश, पार्किंग एवं साफ-सफाई की व्यवस्था समय से पूर्ण करने के निर्देश


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी।  बाबा नंदमहर धाम में आयोजित होने वाले पारंपरिक दो दिवसीय मेले को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी शशांक चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने नंदमहर धाम पहुंचकर मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि बाबा नंदमहर धाम में प्रत्येक वर्ष पारंपरिक दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें भी स्थापित की जाती हैं। दो दिनों तक चलने वाले मेले में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ एवं आयोजन की व्यापकता को देखते हुए जिलाधिकारी ने मंदिर प्रबंधन, ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों से संवाद कर तैयारियों की जानकारी ली तथा सभी से मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु पानी के टैंकरों की व्यवस्था करने, पूरे परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आवागमन के मार्गों को सुचारु रखने के निर्देश दिए। विद्युत सुरक्षा के दृष्टिगत उन्होंने ढीले एवं लटकते बिजली के तारों को तत्काल ठीक कराने तथा किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को समाप्त करने के लिए आवश्यक एहतियाती उपाय अपनाने को कहा। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं एवं मेले में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए मोबाइल शौचालय की व्यवस्था कराने तथा भीड़ को देखते हुए पार्किंग एवं आवागमन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि दो दिवसीय मेले के दौरान धाम एवं मेला परिसर में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं और संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने तथा दोनों दिन पूरे मेला क्षेत्र में निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने भी सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कर ली जाएं, ताकि दोनों दिनों तक धाम पहुंचने वाले श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण में दर्शन-पूजन कर सकें तथा मेला शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो

कोई टिप्पणी नहीं