Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

शिक्षक को बहु उद्देश्ययीय कर्मी न बनाया जाये -प्रधानाचार्य

शिक्षक को  बहु उद्देश्ययीय कर्मी न बनाया जाये -प्रधानाचार्य 

श्री न्यूज़ 24


डीपी मिश्रा 

पलियाकलां ( खीरी )। नगर के बलदेव वैदिक विद्यालय इंटर कालेज में अभिभावक शिक्षक  संघ की वैठक का  आयोजन किया गया,  जिसमे अभिभावकों के  सुझाव का स्वाॉगत करके उनका समाधान करने का आश्वासन देते हुए प्रधानाचार्य कैप्टन डीएल  भार्गव ने बच्चों पर पूर्ण निगरानी करने के साथ कालेज में उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करवाने की भी बात कही

जानकारी के अनुसार नगर के बलदेव वैदिक विद्यालय इंटर  कालेज में शिक्षक अभिभावक संघ  की आयोजित वैठक में कालेज   प्रवंधक समिति के पदाधिकारी और समस्त शिक्षक भी मौजूद रहे, वैठक में  असमंत्रित कर अधिभावकों द्वारा   मांगे गए सुझावो को गंभीरता से सुनकर उनका समुचित समाधान करने का आश्वासन देते हुए  उप प्रवंधक  राजेश भारतीय ने   छात्र  /छात्राओं को नियमित रूप से स्कूल भेजनें की बात कहते हुए उनपर पूरी निगरानी की रखने की अपील की, जबकि प्रधानाचार्य कैप्टन डी एल  भार्गव ने स्कूल घर पंहुचने पर बच्चों से स्कूली गतिविधियों की पूर्ण जानकारी लेने संग उनकी कॉपी किताबों की भी जाँच परख करने के साथ  रात का भोजन एक साथ करने की भी बात कही. उन्होंने कहा कि छात्र, छात्रा को प्रतिदिन नियमित रूप से स्कूल जरूर भेजे और यह सुनिश्चित करने कभी कभार स्कूल भी आकर देखे कि वह स्कूल आया है, या फिर बीच में ही कही गायब होकर स्कूल नहीं पंहुचा। उन्होंने बताया कि  किसी कारण अनुपस्थिति  होने पर दस रूपये प्रतिदिन के हिसाब से फ़ाईन भी लिया जायेगा इसकी बाकायदा रसीद भी प्रदान की जा

अमित शुक्ला, प्रशांत मिश्रा जी, तेज सिंह यादव जी, अर्पित जी, अनूप सिंह,सबर अहमद, रूपेंद्र चक्रवर्ती, राजेश कुमार, अजीत वर्मा, विकास प्रजापति, श्रीमती सोनी देवी, श्रीमती आरती श्रीवास्तव, सुश्री सुनीता कुमारी आदि शिक्षकों ने भी शिक्षण कार्य  में आने वाली दिक्क़ते भी अभिभावकों संग साझा करके  अपने पाल्यों क़ी शिक्षा पर भरपूर ध्यान रखने क़ी भी बात कही।

प्रधानाचार्य ने बताया कि बोर्ड परीक्षा नए नियम के अनुसार 75 फीसदी क्लास में उस्थिति अनिवार्य है, अगर कोई बच्चा यह उपस्थिति पूर्ण नहीं करता है तो उसका परीक्षा प्रवेश  कार्ड बोर्ड द्वारा रोक दिया जायेगा। यही नियम  प्रैक्टिकल विषय की परीक्षा में लागू रहेगा।

प्रवंधक गोविन्द गर्ग ने बताया कि बच्चे खाली समय इधर उधर घूम कर समय व्यर्थ करते हैँ, उनके लिए कालेज में ही  जरूरत के अनुसार तीन कम्प्यूटर लैब बनाये जा रहे हैँ जिसमे कालेज के बच्चे वर्तमान में समय  की मांग के हिसाब से कम्प्यूटर सीख सकते हैँ, उन्होंने कहा कि कालेज का कोई भी बच्चा किसी भी क्षेत्र में तरक्की उन्नति करता हैँ तो इससे कालेज का हीं नहीं वरन नगर पलिया संग  उसके माता पिता का भी नाम रोशन होता हैँ।

प्रधानाचार्य ने बताया कि  कालेज के शिक्षक पूरी मेहनत और  लगन से शिक्षण कार्य कर रहे हैँ, लेकिन बच्चे लापरवाही करते हैँ या नहीं इस पर निगरानी  रखने की जिम्मेदारी अभिभावक की ही होती हैँ। उन्होंने बेबाकी से कहा कि शिक्षक  के पास शिक्षण कार्य का सीमित समय होता हैँ जिसमे वह प्रयास करता हैँ कि वह समय अनुसार निर्धारित पाठ्यक्रम को पूरा करवा दें, इस निर्धारित समय  के बीच में ही उससे सरकार द्वारा मतदाता सूची, जन गणना आदि अन्य कार्यों में ड्यूटी लगाकर  यह कार्य भी लिए जाते हैँ, इससे शिक्षण कार्यों  पर बिपरीत असर पड़ता हैँ, उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षक को सिर्फ शिक्षक ही रहने दिया जाये उसे बहुउद्देशीय  कर्मचारी न बनाया जाये। प्रवंधक गोविन्द गर्ग ने इस प्रकार वैठके वर्ष में समयानुसार कई बार आयोजित करने क़ी बात कहते हुए सभी  आंगतुक अभिभावकों के प्रति आभार जताया, वैठक का ससंचालन वरिष्ठ शिक्षक नफीस वारसी  ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं