पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा कस्बा गौरीगंज में छठ पूजा के दृष्टिगत घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया गया जायजा
पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा कस्बा गौरीगंज में छठ पूजा के दृष्टिगत घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया गया जायजा
अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ रामधनी शुक्ला शुकुल बाजार
जनपद अमेठी से बड़ी खबर छठ पूजा के दौरान पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. द्वारा कस्बा गौरीगंज में स्थित छठ पूजा घाटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा घाटों पर श्रद्धालुओं एवं पूजा-अर्चना करने वाली महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा घाटों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घाटों पर ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी निगरानी की गई तथा ड्रोन संचालक को भी आवश्यक आदेश/निर्देश दिए गये।

Post a Comment