Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

गुरवलिया ब्यापार मंडल ने बाटा मास्क उनके साथ मौजूद रहे कांग्रेस नेता मनोज सिंह

गुरवलिया ब्यापार मंडल ने बाटा मास्क उनके साथ मौजूद रहे कांग्रेस नेता मनोज सिंह 

श्री न्यूज़ 24
अभिषेक पांडेय 
कुशीनगर 


कोविड-19 की महामारी को ध्यान में रखते हुए गुरवलिया व्यापार मंडल ने गुरवलिया बाजार के व्यापारियों व ग्रामीणों को मास्क वितरण किया।
   दुदही ब्लॉक के गुरवलिया बाजार में शुक्रवार को कोरोना महामारी के प्रति लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापार मण्डन ने मास्क वितरण कार्यक्रम रखा जिसमे व्यापारियों व ग्रामीणों को मास्क वितरण किया गया। इस अभियान में कांग्रेसी नेता मनोज सिंह ने भी हिस्सा लेते हुए कहा कि कोरोना महामारी से बचाव ही उपाय है इस अभियान की सराहना करते हुए ग्रमीणों व व्यापारियों को मास्क देते हुए उसका प्रयोग करने पर जोर दिया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद उर्फ गुड्डू यादव ने कहा कि व्यापारियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हमारी नैतिक जिम्मेदारी है इस आशय से मास्क वितरण कर उन्हें कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर व्यापार मण्डल महामंत्री लक्ष्मण चौरसिया, उपाध्यक्ष बबलू जायसवाल, विनय रौनियार, पारश जायसवाल, शम्भू शरण गुप्ता, कोषाध्यक्ष चन्दन पटेल, डॉ राजेश राय, डॉ पृथ्वी सिंह, बब्लू मद्धेशिया, सद्दाम हुसैन, अमरजीत यादव, उदय प्रताप सिंह, नीरज पाठक, गुड्डू शर्मा, अम्बिका शर्मा आदि लोग रहे।

कोई टिप्पणी नहीं