Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

शिक्षामित्रों ने समस्या निस्तारण को लेकर 6 सूत्रीय मांग पत्र भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा

 शिक्षामित्रों ने समस्या निस्तारण को लेकर 6 सूत्रीय मांग पत्र भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा



श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज 


जिला संवाददाता दलबहादुर पांडेय अयोध्या 


अयोध्या -आज उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रांतीय दिशा निर्देशन के पश्चात जनपद अयोध्या के जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह जी को 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। सरकार से शिक्षामित्रों की समस्या निस्तारण का अनुरोध किया गया जिसमें प्रमुख रूप से नियमावली में संशोधन कर शिक्षामित्रों की योग्यता पूर्ण करा कर पुनः समायोजित किया जाए। समायोजन प्रक्रिया पूर्ण होने तक 12 माह 62 वर्ष की सेवा सुरक्षित करते हुए सम्मानजनक वेतनमान दिया जाए। नई शिक्षा नीति में शिक्षामित्रों को सम्मिलित कर इनका भविष्य सुरक्षित किया जाए। मृतक शिक्षामित्रों के परिवारी जन को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए परिवार के आश्रितों को जीविकोपार्जन हेतु नियुक्त प्रदान की जाए। टेट पास शिक्षामित्रों को नियमों में शिथिलता देते हुए सहायक अध्यापक पद पर नियमित किया जाए। मूल विद्यालय में वापसी से वंचित शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय में वापस किया जाए एवं महिला शिक्षामित्रों को विवाह उपरांत उनके ससुराल के जनपद के विद्यालय में स्थानांतरित किया जाए। इस मांग पत्र को 5 सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन पत्र जिलाध्यक्ष संजीव सिंह को सौंपा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संघ जिला अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र, सोहावल ब्लॉकध्यक्ष आशुतोष प्रताप सिंह, रामकुमार, मिल्कीपुर महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा शुक्ला, लक्ष्मी सिंह, शिव वरदान जी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं