ग्राम स्तरीय चौपाल का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुनने और निस्तारण करने का निर्देश
ग्राम स्तरीय चौपाल का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुनने और निस्ता
रण करने का निर्देश
मिल्कीपुर अयोध्या
सरकार द्वारा लागू विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन व योजनाओं के लाभार्थियों आवेदकों की यसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर रोस्टर के अनुसार प्रत्येक विकास खंड में शुक्रवार को दो ग्राम पंचायतों में ग्राम स्तरीय चौपाल का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुनने और निस्तारण करने का निर्देश दिया था।
श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज
जिला संवाददाता दलबहादुर पांडेय अयोध्या
मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत अमानीगंज विकासखंड ग्राम पंचायत जयराजपुर व चितौरा में आज शासन के निर्देश पर ग्राम स्तरीय चौपाल का आयोजन होना था। लेकिन चितौरा ग्राम पंचायत में सार्वजनिक स्थान एवं पंचायत भवन पर सरकारी चौपाल न करने के बजाए ब्लॉक के अधिकारियों कर्मचारियों ने ग्राम प्रधान के दरवाजे पर स्थित बरामदे में चौपाल लगा दी। और एक-एक कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुन रहे थे जो निस्तारण होने लायक शिकायत थी उसको निस्तारित भी कर रहे थे।यदि पंचायत भवन /सार्वजनिक स्थल पर बक के कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा चौपाल लगाया गया होता तो शायद ग्राम पंचायत के सभी लोग वहां पहुंचकर अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराते लेकिन ग्राम प्रधान के दरवाजे पर आयोजित सरकारी चौपाल में वे लोग जाना ठीक नहीं समझे जो लोग प्रधान से किसी भी चीज की उम्मीद नहीं रखते। इससे तो यह साबित होता है कि ब्लॉक के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक शासन के निर्देश को नजरअंदाज करते हुए ग्राम स्तरीय चौपाल लगा रहे हैं। चितौरा गांव में प्रधान के दरवाजे पर लगी चौपाल का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव से जब जानकारी चाही गई तो उन्होंने पहले तो अनभिज्ञता जाहिर की फिर कहा कि यदि ऐसा हुआ है तो बीडीओ से जानकारी ली जाएगी।

Post a Comment