Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

निघासन में लव मैरिज के 7 महीने बाद खौफनाक मोड़, 19 साल की दुल्हन का शव पशुशाला में फंदे से लटका मिला

निघासन में लव मैरिज के 7 महीने बाद खौफनाक मोड़, 19 साल की दुल्हन का शव पशुशाला में फंदे से लटका मिला  


देहरादून में रचाई थी प्रेम की शादी, घरवालों ने कर दिया था अलग 


श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी से 


मायके वालों का आरोप: हत्या कर लटकाया गया शव, चाचा बोले: इंसाफ चाहिए



निघासन, लखीमपुर खीरी। मोहब्बत की शादी का अंजाम इतना दर्दनाक होगा, किसी ने सोचा न था। निघासन कोतवाली क्षेत्र के शिव लाल पुरवा गांव में रविवार को 19 साल की चुन्नी देवी का शव घर में बनी पशुशाला के छप्पर में लगे बांस से फंदे पर लटकता मिला। 7 महीने पहले ही उसने घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। गांव में सनसनी फैल गई।  


देहरादून ले जाकर की थी लव मैरिज

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी पंकज पाल 7 माह पूर्व मृतका चुन्नी देवी को देहरादून ले जाकर प्रेम विवाह कर लाया था। चुन्नी मझगयी थाना इलाके के ओरी पुरवा गांव की रहने वाली थी। परिजनों के मुताबिक lप्रेम विवाह से नाराज घर वालों ने पंकज को अलग कर दिया था । पंकज खेती किसानी करता है और अलग रहकर ही पत्नी के साथ जीवन बिता रहा था।  


संदिग्ध हालत में मिला शव, मायके वाले पहुंचे

रविवार सुबह चुन्नी देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पशुशाला के छप्पर में फंदे से लटका मिला। मायके वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। *मृतका के चाचा अवधेश कुमार ने सीधा आरोप लगाया कि उनकी भतीजी की हत्या कर शव लटकाया गया है। मायके पक्ष में कोहराम मचा है।  


पुलिस बोली: चोट के निशान नहीं, जांच जारी

प्रभारी निरीक्षक अवध राज सिंह सेंगर ने बताया कि शव पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह सामने आएगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।  


7 महीने पहले देहरादून में लिए सात फेरों का अंत फांसी के फंदे पर क्यों हुआ, यह सवाल पूरे इलाके में गूंज रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की गुत्थी सुलझेगी।

कोई टिप्पणी नहीं